🔥 TRENDING Chhattisgarh Announces 1,703 Governmen... पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण मे ं 4 प... कलेक्टर ने स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अप... Supreme Court says compulsory retireme... Stubble burning cases exceed 3,000 in... CG State Power Company Announces 2026...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के नए अध्यक्ष बने राजेश कुमार

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 07 Nov 2026, 03:25 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना प्रमंडल के आयुक्त राजेशकुमार बने बिहार परीक्षा समिति के अध्यक्ष

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

राजेश कुमार ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष का संभाला पदभार


मैट्रिक इंटर 2027 के छूटे विद्यार्थियों को फॉर्म भरने का अंतिम मौका, 7 से 17 नवंबर तक मिलेगा अवसर

पटना प्रमंडल के आयुक्त एवं भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2001 बैच के अधिकारी राजेश कुमार ने शुक्रवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने समिति के वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षाओं के संचालन और विभिन्न लंबित मामलों की समीक्षा की। बैठक में अध्यक्ष ने इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा-2027 के लिए परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित विद्यार्थियों को 10 दिनों का विशेष अवसर देने का निर्देश दिया। इसके तहत छूटे हुए विद्यार्थी 7 से 17 नवंबर 2026 तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे।

वहीं, उन्होंने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के बाद उन्होंने इसकी तिथि 22 नवंबर 2026 निर्धारित करते हुए अभ्यर्थियों को सूचित करने के लिए विज्ञप्ति जारी करने का निर्देश दिया।
📲Get App