🔥 TRENDING जैपुर में दिवाली सजावट को देखने बाहरी... पुरानी रंजिश के कारण घर में घुसकर मारप... बिलासपुर में मामूली विवाद में युवक पर... बिलासपुर के बजरंग चौक में काली माता का... एटा में अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई: दो... भाटापारा में भयानक एक्सीडेंट
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Business

बिहार के शहरों में अब घर को दुकान, शोरूम या गोदाम बनाकर कारोबार करना आसान नहीं होगा। अगर आप आवासीय मकान में दुकान चला रहे हैं या घर के किसी

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 07 Nov 2026, 01:00 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार सरकार ने आवासीय भवनों के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर नियम सख्त कर दिए हैं। अब बिना अनुमति ऐसा करने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, आवासीय भवन का व्यावसायिक उ

बिहार के शहरों में अब घर को दुकान, शोरूम या गोदाम बनाकर कारोबार करना आसान नहीं होगा। अगर आप आवासीय मकान में दुकान चला रहे हैं या घर के किसी हिस्से का इस्तेमाल व्यावसायिक गतिविधियों के लिए कर रहे हैं, तो सावधान हो जाइए।
बिहार सरकार ने आवासीय भवनों के व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर नियम सख्त कर दिए हैं। अब बिना अनुमति ऐसा करने पर भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। इतना ही नहीं, आवासीय भवन का व्यावसायिक उपयोग जारी रखने के लिए नगर निकाय से लाइसेंस लेना भी अनिवार्य होगा।
नगर विकास एवं आवास विभाग ने इस संबंध में बड़ा आदेश जारी किया है। नए प्रावधान के तहत आवासीय भवनों के व्यावसायिक उपयोग से जुड़े लाइसेंस शुल्क और जुर्माने में 40 फीसदी तक की बढ़ोतरी की गई है। अब इस तरह के उपयोग के लिए 1 लाख रुपये तक लाइसेंस शुल्क देना होगा। यह व्यवस्था बिहार के सभी 264 नगर निकायों में लागू होगी। यानी नगर निगम से लेकर नगर परिषद और नगर पंचायत तक इसके दायरे में आएंगे।
📲Get App