🔥 TRENDING मला पळून न्या की राव’ लावणीचे रेकॉर्डि... Bihar IAS Officer Inspects Over 500 Ea... 25 लाख रुपए एकत्रित कर सम्मानपूर्वक भे... Kharge Calls for Voiding Recent Assemb... Fadnavis Criticizes Farooq Abdullah fo... Seven Lakh Take Maharashtra Literacy T...
26 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Jobs & Career

बिहार के मधुबनी जिले से ताल्लुक रखने वाली ब्यूटी झा आज दिल्ली

✍️ Reporter: Ajaruddin 🗓 26 Oct 2026, 12:40 AM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दिन में पढ़ाई, शाम को मोमोज का ठेला, रात में डॉक्टर बनने का सपना

दिन में पढ़ाई, शाम को मोमोज का ठेला, रात में डॉक्टर बनने का सपना… बिहार की बेटी ब्यूटी झा की कहानी हौसले की मिसाल है।

बिहार के मधुबनी जिले से ताल्लुक रखने वाली ब्यूटी झा आज दिल्ली के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई कर रही हैं। उनका लक्ष्य 2028 तक डॉक्टर बनना है। लेकिन यहाँ तक पहुँचने का उनका सफर आसान नहीं रहा।

बेहतर भविष्य की तलाश में उनका परिवार दिल्ली आया था। पिता ने कभी फैक्ट्री में काम किया, तो कभी माली बनकर परिवार चलाया। फिर 2020 में उनकी नौकरी छूट गई और परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया।

ऐसे मुश्किल वक्त में ब्यूटी और उनकी माँ ने मोमोज का ठेला लगाकर परिवार की मदद करने का फैसला किया। दिन में पढ़ाई, शाम से देर रात तक ठेले पर काम और थकान के बाद फिर किताबों के साथ बैठ जाना यही उनकी दिनचर्या बन गई।

ठेले पर ग्राहकों की आवाजाही और आसपास के शोर के बीच जब भी थोड़ा समय मिलता, ब्यूटी किताबें खोल लेती थीं। महंगी कोचिंग नहीं थी, इसलिए उन्होंने ऑनलाइन क्लास और YouTube की मदद से NEET की तैयारी की।

उनकी मेहनत रंग लाई। NEET 2023 में ब्यूटी झा ने ऑल इंडिया रैंक 4,809 हासिल की और लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में MBBS में दाखिला पाया।

ब्यूटी का सपना सिर्फ डॉक्टर बनने तक सीमित नहीं है। वह आगे चलकर गरीब और जरूरतमंद लोगों का कम खर्च में या मुफ्त इलाज करना चाहती हैं।

जिस हाथ ने परिवार का सहारा बनने के लिए मोमोज बेचे, उसी हाथ में अब डॉक्टर बनने का सपना है।
ब्यूटी झा को सलाम!
📲Get App