🔥 TRENDING NTPC और BGR कंपनी की मनमानी के खिलाफ स... सातारा परिसरात महावितरण पथकावर हल्ला,... ઇડર-ખેડબ્રહ્મા રોડ પર મુસાફરોને મુસાફર... અમરેલી જિલ્લાના બાગાયત ખેડૂતોને નવી યો... Rajkot Railway Police e ₹14.53 Lakh nu... અમરેલી જિલ્લામાં ઓઇલ પામની ખેતી કરતા ખ...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बिहार के जमुई की लापता 19 वर्षीय विवाहिता को राजस्थान के श्रीगंगानगर में सीमा के पास बरामद

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 28 Oct 2026, 07:38 PM 👁 43
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार के जमुई से लापता 19 वर्षीय विवाहित महिला को राजस्थान के श्रीगंगानगर में भारत‑पाकिस्तान सीमा के निकट बरामद किया गया, जहाँ उसे कपास के खेतों में काम करवाया जा रहा था।

बिहार के जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के भगौन गांव से लापता 19 वर्षीय विवाहिता को राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत‑पाकिस्तान सीमा के समीप से सकुशल बरामद किया गया।

जांच के अनुसार महिला को स्थानीय कपास के खेतों में कपास चुनने का काम कराया जा रहा था और प्रतिदिन 700 रुपये की मजदूरी दी जा रही थी।

परिजनों की शिकायत के बाद चकाई पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर राजस्थान तक सुराग जुटाया और श्रीगंगानगर पुलिस की मदद से महिला को सुरक्षित बरामद किया।

बरामद के बाद महिला की मेडिकल जांच कराई गई, न्यायालय में उसका बयान दर्ज कराया गया और पुलिस सोशल मीडिया एवं इंटरनेट के माध्यम से संपर्क के पहलुओं की भी जांच कर रही है।

२४ न्यूज़ के नवादा से राम लखन कुमार की रिपोर्ट।
📲Get App