🔥 TRENDING Assam to Get Rs 600 Crore Proton Thera... Yuvraj Singh Biopic to Begin Filming N... Haryana Girl Brutally Assaulted at Sch... Haryana Congress Accuses BJP of Distra... Punjab & Haryana HC Orders Probe into... Former Bank of Baroda Manager Accused...
01 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बिहार के 212 घाटों पर बालू खनन फिर शुरू, बांका में अवैध खनन जारी रहने पर पुलिस की चुप्पी

✍️ Reporter: Paras Kumar Singh 🗓 01 Nov 2026, 01:42 AM 👁 16
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मानसून के बाद बिहार में 16 अक्टूबर से बालू खनन फिर शुरू हो गया है। बांका में ईडी की छापेमारी के बावजूद रात को अवैध खनन जारी रहने पर स्थानीय पुलिस की कार्यवाही से लेकर चुप्पी पर सवाल उठ रहे हैं।

बिहार में मानसून और पर्यावरणीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 15 जून से नदियों में बालू खनन पर चार महीने की रोक लगाई गई थी, जो 16 अक्टूबर से समाप्त हो गई है। खान एवं भूतत्व विभाग के अनुसार, अब राज्यभर के 212 बालू घाटों पर खनन और उठाव का काम फिर से शुरू हो गया है। इनमें पीले बालू के 181 और उजले बालू के 31 घाट शामिल हैं।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। सितंबर तक के आंकड़ों के मुताबिक, इस संबंध में 393 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 3,614 वाहन जब्त किए गए हैं। इसके अलावा, अवैध खनन से जुड़े मामलों में कुल 52.71 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

बांका जिले में अवैध बालू खनन से जुड़े एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जांच की थी। महादेव एन्क्लेव प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े लगभग 130 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच के तहत ईडी ने राजस्थान, दिल्ली, गुरुग्राम और पटना सहित 12 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 1 करोड़ 92 लाख रुपये नकद के साथ-साथ कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए थे।

हालांकि, बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियां अभी भी जारी हैं। सूचना के अनुसार, रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक अवैध खनन हो रहा है। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के बावजूद स्थानीय पुलिस इस मामले में कार्यवाही करने में विफल रही है, जिससे प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं।
📲Get App