🔥 TRENDING Mawlai clinches SPL 2026 title as Lajo... मुक्ताबाई नगर, गणेश नगर च्यामार्फत देव... 8-year-old girl subjected to inhumane... India’s Air Chief says No F-35 Offer,... સુરતમાં નવરાત્રી ગરબા આયોજકો માટે ફાયર... श्रमिक परिवार की बेटी जया को 20 हजार क...
10 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

बिहार: 108.36 लाख पेंशन लाभार्थियों के खाते में 1,237.48 करोड़ रुपये हस्तांतरित, नवादा में हुआ लाइव प्रसारण

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 10 Oct 2026, 09:40 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के 108.36 लाख सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभार्थियों के बैंक खातों में सितंबर 2026 माह की पेंशन राशि के रूप में 1,237.48 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नवादा समाहरणालय में किया गया।

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राज्य के 108.36 लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में सितंबर 2026 माह की पेंशन राशि के रूप में 1,237.48 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) किया गया। शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की उपस्थिति में नवादा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में किया गया। इस दौरान उपस्थित पेंशनधारियों एवं पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन तथा पेंशन राशि हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी पात्र सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में प्रत्येक माह की 10 तारीख को डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि भेजी जाती है। सरकार का उद्देश्य वृद्धजनों, विधवा महिलाओं एवं दिव्यांगजनों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग देना है।

कार्यक्रम के दौरान जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, नवादा की प्रभारी सहायक निदेशक सुश्री प्रियंका प्रियदर्शिनी ने जिले में संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवादा जिले में इन योजनाओं के अंतर्गत कुल 2,49,572 लाभार्थी पंजीकृत हैं। योजनावार लाभार्थियों के विवरण में बिहार राज्य निःशक्तता पेंशन योजना के 29,600, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 1,460, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 50,200, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 4,600, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 28,200 और मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 1,35,300 लाभार्थी शामिल हैं।

इन योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में आर्थिक सहायता देना है, ताकि वे आत्मनिर्भरता के साथ सम्मानजनक जीवन जी सकें। कार्यक्रम में गोपनीय शाखा प्रभारी श्री राजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में पेंशनधारी उपस्थित रहे।
📲Get App