🔥 TRENDING Nagaland United Makes History: First T... Youth Killed in SUV Collision on NH-92... Farmers claim Rs 70-80 lakh stolen, 23... पटना सिटी में विसर्जन जुलूस के दौरान ह... Bombay High Court Clears Pune College... Karnataka HC Bars Mechanical Arrests,...
23 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Business

भोपाल में सम्पन्न नेशनल फिशरीज़ कॉन्क्लेव, खंडवा की महिला उद्यमी को मिला सम्मान

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 23 Oct 2026, 07:10 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत प्रदेश के मत्स्य उत्पादन को दोगुना करने का लक्ष्य रखा। कार्यक्रम में खंडवा जिले की महिला उद्यमी शोभा गोपाल पाटिल को पुरस्कृत किया गया।

भोपाल में आयोजित नेशनल फिशरीज़ इन्वेस्टर्स एंड एक्सपोर्टर्स कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह और केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए घोषणा की कि नई एकीकृत मत्स्योद्योग नीति-2026 के तहत मध्यप्रदेश का मत्स्य उत्पादन जल्द से जल्द दोगुना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह पहल मत्स्य उत्पादकों, विक्रेताओं, परिवहनकर्ताओं और मछली पालन से जुड़े सभी मत्स्यपालकों को सीधा लाभ पहुंचाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मध्यप्रदेश में नई नीली क्रांति लाने के लिए तैयार है और प्रदेश की जल सम्पदा को निवेश, नवाचार और निर्यात से जोड़कर मध्यप्रदेश को मत्स्य पालन के मामले में देश का अग्रणी केन्द्र बनाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान खंडवा जिले के पंधाना विकासखंड के ग्राम टेमीखुर्द की महिला उद्यमी श्रीमती शोभा गोपाल पाटिल को विशेष सम्मान दिया गया। मत्स्य पालन के क्षेत्र में महिला उद्यमिता और स्वावलंबन (KCC) के लिए उन्हें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। यह सम्मान महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और मत्स्य उद्योग में उनके योगदान को मान्यता देने का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगे बताया कि मध्यप्रदेश में मत्स्य पालन उद्योग को फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री के साथ जोड़ा जाएगा। इसके अंतर्गत मछली उत्पादन के बाद प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, पैकेजिंग और मार्केटिंग संबंधी सभी गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इससे किसानों और मत्स्य पालकों दोनों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा मध्यप्रदेश मत्स्य पालन निवेश एवं निर्यात मार्गदर्शिका 2026 के अलावा एक्सपोर्ट पोर्टल की एसओपी का विमोचन भी किया गया।
📲Get App