🔥 TRENDING आम रास्ते में जलभराव से ग्रामीण परेशान... भाजपा जालौन ने सोशल मीडिया जिला सह-संय... सरसों में 400 रुपए की तेजी, कपास भी 30... The Rock Surprises Fans with Survivor... Ramayana Producer Names Sunny Deol as... Timberwolves Exit Film Review Session...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

भाजपा जालौन ने सोशल मीडिया जिला सह-संयोजक एवं सदस्यों की सूची की जारी, 11 कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 24 Nov 2026, 07:19 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सोशल मीडिया के जरिए केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी गईं शुभकामनाएं।

जालौन। भारतीय जनता पार्टी, जनपद जालौन की जिला इकाई ने सोशल मीडिया विभाग के जिला सह-संयोजक एवं जिला सदस्यों के नामों की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित द्वारा 23 नवंबर 2024 को जारी पत्र में कुल 11 कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपी गई है। जारी सूची के अनुसार, नरेंद्र सिंह कुशवाहा को जिला सह-संयोजक बनाया गया है। वहीं मानवेन्द्र सिंह, अनुज तिवारी, शैलेन्द्र सागर, अतुल त्रिपाठी, सुरेश प्रजापति, राम शर्मा, लवी तोमर, नीरज राजपूत, वरुण राजपूत एवं अभय सिंह सेंगर 'छोटू' को जिला सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया गया कि वे संगठन की विचारधारा, निष्ठा एवं समर्पण के साथ पार्टी को मजबूत बनाने में योगदान देंगे। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, पार्टी की नीतियों और संगठनात्मक कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। सभी नवनियुक्त कार्यकर्ताओं के उज्ज्वल कार्यकाल एवं सफल संगठनात्मक दायित्व की कामना की गई।
📲Get App