🔥 TRENDING अड़की :- शुक्रवार को प्रखंड के प्रोजेक... विजय लक्ष्मी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में... Video: ಗಾಣದಾಳ ಗ್ರಾಮ ಪಂಚಾಯತಿ ಜನಾಭಿಪ್ರಾಯ... मासलपुर ब्लॉक में बाल विवाह मुक्त संकल... ਦੀਵਾਲੀ ਦੌਰਾਨ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਐਂਟੀ-... क्या नितीश के जाने के बाद बिहार मे सुख...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बुंडू में टायर चोरी कांड का खुलासा, चार गिरफ्तार

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 06 Nov 2026, 08:13 PM 👁 9
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बुंडू में टायर चोरी कांड का खुलासा, चार गिरफ्तार*

बुंडू रांची थाना पुलिस ने बिरसा मोड़ स्थित टायर कॉर्नर दुकान में हुई चोरी कांड का उद्भेदन करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
1 अक्टूबर की रात चोरों ने दुकान से 16 अपोलो टायर, इन्वर्टर, बैटरी, 30-40 हजार नकद और सीसीटीवी का डीवीआर चुरा लिया था। इस मामले में *बुंडू थाना कांड संख्या 61/26, दिनांक 02.10.2026, धारा 334(1)/303(2) बीएनएस* दर्ज है।
एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मुख्य सरगना राधा मोहन सिंह मुण्डा, प्रवीण पातर मुण्डा, रमेश सिंह मुण्डा और करण कुमार महतो को गिरफ्तार किया।
इनके पास से टाटा मैजिक गाड़ी (JH01AU-2034), 16 अपोलो टायर, 3 इन्वर्टर, 4 बैटरी, 3 मोबाइल और 1 स्टेबलाइजर बरामद हुआ है। अभियुक्तों ने अड़की में कोचिंग सेंटर और घर में भी चोरी की बात स्वीकार की है।
*अपराधिक इतिहास -* राधा मोहन सिंह मुण्डा के खिलाफ *अड़की थाना वर्ष 2011 में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है.

*छापामारी दल में शामिल पुलिसकर्मी -* ओम प्रकाश, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बुंडू, जयदीप टोप्पो, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, बुंडू सहित अनुसंधानकर्ता एवं तकनीकी शाखा के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है.l
📲Get App