🔥 TRENDING Police Crackdown on Para Burning in Ja... Jalandhar to Host International Hockey... Indian Railways to Run 15 Pairs of Spe... Patiala Police Nab 8-Year-Running Drug... Delhi streets gridlocked on Dhanteras... Jamia Millia Islamia Begins Second Pha...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अड़की :- शुक्रवार को प्रखंड के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय अड़की के चड़ापड़ी मैदान में प्रखंड स्तरीय खेल महोत्सव

✍️ Reporter: Mukesh Kumar Gupta 🗓 06 Nov 2026, 08:23 PM 👁 28
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अड़की :- शुक्रवार को प्रखंड के प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय अड़की के चड़ापड़ी मैदान में प्रखंड स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया । प्रखंड के मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय कि विद्यार्थियों ने एथलेटिक्स में अंडर- 14 तथा अंडर -18 बालक बालिकाओं के 100 मीटर, 200 मीटर, रिले रेस, ऊंची कूद, लंबी कूद, खो खो, कबड्डी, हॉकी एवं फुटबॉल खेल में भाग लिए । कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख कृष्ण मुंडा के द्वारा विधि व्यक्ति प्रचलित कर किया गया । फुटबॉल खेल प्रतियोगिता में अंडर -14 बालक वर्ग प्रथम पुरस्कार मध्य विद्यालय अड़की , अंडर- 18 में प्रथम पुरस्कार कृष्ण बल्लभ उच्च विद्यालय अड़की, वहीं बालिका वर्ग से अंडर -14 में प्रथम पुरस्कार उच्च विद्यालय सिंदरी प्रथम पुरस्कार के हकदार बना । हॉकी टूर्नामेंट में अंडर -14 बालक वर्ग में मध्य विद्यालय इचाहातु, अंडर -18 बालक वर्ग में इचाहातु अंडर -18 बालिका वर्ग में डोलडा विजयी रहा । खेल महोत्सव के सफल संचालन हेतु बीआरपी राज किशोर प्रसाद, विपुल कुमार हलदर, पवन कुमार कश्यप ,विद्यालय से आए शिक्षक अन्तु लोहरा, समीर लकड़ा ठाकुर दयाल शर्मा, गणेश नायक मलय, गोराई, होशियार टुटी, तरणी कुमार ,रेफरी के रूप में शिक्षक रंजीत कुमार महतो, अमित सिंह मुंडा तथा सभी सीआरपी का महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
📲Get App