अवैध रूप से गांजे की खेती
कल दोपहर करीब 1:30 बजे अलीराजपुर जिले के आम्बुआ थाना के छोटा इटारा गांव में दो किसान मुकाम चौहान एवं जगत सिंह के खेत में सूचना के आधार पर ड्रोन कैमरा द्वारा जांच की गई जिसमें दोनों के खेतों से गांजे की खेती होने की पुष्टि कर करीब 4 थानों की पुलिस ने मिलकर छापा मारा जिसमें दोनों खेतों से करीबन 250 गांजे के पौधे पाए गए जिसकी बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ रूपये आंकी गई।