🔥 TRENDING ધારી આંબરડી સફારી પાર્કમા દેશની શાન ગણ... અમરેલીના ધારાસભ્ય અને રાજ્યના ઉર્જા મં... Punjab CM Mann Calls on Voters to Judg... Kolkata‑Sairang Express Derails at Dig... Kamalabari Ferry Services to Shift to... Gauhati HC Flags 116,000 Unexpelled Fo...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और स्कॉर्पियो जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 15 Nov 2026, 10:30 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
थाना क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और परिवहन में प्रयुक्त एक स्कॉर्पियो गाड़ी जब्त की है। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से अवैध बजरी के कारोबार में लिप्त लोगों में खलबली मच गई

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपी देवेंद्र कुमार मीणा (20) पुत्र हरिराम मीणा निवासी पीलवा (थाना मलारना डूंगर) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

बाटोदा थाना अधिकारी भोजाराम के नेतृत्व मे ं गठित पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, कांस्टेबल कन्हैयालाल और हरिमोहन शामिल रहे। टीम ने समन्वय के साथ कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी परिवहन में लगे वाहनों को पकड़ा और चालक को दबोचा। थाना अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी युवक को न्यायालय में पेश किया गया, जहा ँ से उस े जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
📲Get App