🔥 TRENDING वृंदावन - रविवार को बांके बिहारी मंदिर... અમદાવાદના રિવરફ્રન્ટ પર ઇન્દિરા બ્રિજ... સ્વામિનારાયણ મંદિર રે ભવ્ય અન્નકૂટ ઉત્... રાજ્યમંત્રી કૌશિક વેકરિયાની સાદગીનો વધ... ધારી આંબરડી સફારી પાર્કમા દેશની શાન ગણ... અમરેલીના ધારાસભ્ય અને રાજ્યના ઉર્જા મં...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

श्री खाटू श्याम बालाजी सेवा समिति ने निशान यात्रा का निमंत्रण पत्र जारी किया

✍️ Reporter: Kimmy Arora 🗓 15 Nov 2026, 10:42 PM 👁 37
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
श्री खाटू श्याम बालाजी सेवा समिति ने निशान यात्रा का निमंत्रण पत्र जारी किया

खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह, समिति सदस्यों ने किया कार्ड विमोचन

मालेरकोटला। श्री खाटू श्याम बालाजी सेवा समिति (रजि.), मालेरकोटला की ओर से श्री खाटू श्याम बाबा जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली भव्य निशान यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसी कड़ी में समिति के सदस्यों द्वारा निशान यात्रा का निमंत्रण पत्र जारी किया गया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से निमंत्रण पत्र का विमोचन किया और श्रद्धालुओं को निशान यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

समिति सदस्यों ने कहा कि श्री खाटू श्याम बाबा जी का जन्मोत्सव श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस पावन अवसर पर निशान यात्रा के माध्यम से बाबा का गुणगान किया जाएगा तथा श्रद्धालु भक्ति और श्रद्धा के साथ बाबा के दरबार में निशान अर्पित करेंगे।

समिति की ओर से शहरवासियों एवं सभी श्याम भक्तों से अपील की गई कि वे इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।

जय श्री श्याम जी 🙏 जय श्री बालाजी 🙏
📲Get App