🔥 TRENDING Andhra Pradesh Power Demand Hits 290 M... Maharashtra Farmer Rajendra Sapate Jum... Teacher Injures Fifth Grader’s Face an... Elon Musk Reaffirms Claims That Mukesh... Sixteen Seafarers Killed in Persian Gu... Altaf Questions INDIA Bloc: Is Critici...
09 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

अतिवृष्टि प्रभावितों के लिए 4.37 करोड़ की प्रथम किस्त स्वीकृत

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 09 Oct 2026, 05:20 AM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पात्र प्रभावितों को नियमानुसार मिलेगी सहायता राशि, राहत वितरण की प्रक्रिया पर प्रशासन की नजर

जालौन। जनपद जालौन में माह सितंबर में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों एवं लोगों को राहत पहुंचाने के लिए शासन स्तर से 4 करोड़ 37 लाख रुपये की प्रथम किस्त स्वीकृत किए जाने की कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि अतिवृष्टि से हुए नुकसान के आकलन के आधार पर प्रभावितों को नियमानुसार राहत राशि उपलब्ध कराई जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि सितंबर माह में हुई अत्यधिक बारिश के कारण जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में फसलों सहित अन्य संपत्तियों को नुकसान पहुंचा था। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे कराकर क्षति का आकलन कराया गया। इसी क्रम में राहत एवं सहायता के लिए 04 करोड़ 37 लाख रुपये की प्रथम किस्त स्वीकृत की गई है। उन्होंने बताया कि स्वीकृत धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुसार प्रभावित लोगों को राहत उपलब्ध कराने में किया जाएगा। पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राहत वितरण की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए तथा पात्र प्रभावितों तक शासन की राहत राशि शीघ्र पहुंचाई जाए।
📲Get App