नौकरी
अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए ADG कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ
ADG कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ समेत दो को मिला “अति उत्कृष्ट सेवा पदक”, चार पुलिसकर्मियों को “उत्कृष्ट सेवा पदक”
कानपुर। भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा अभिलेख के आधार पर ADG Zone Kanpur अनुपम कुलश्रेष्ठ को प्रतिष्ठित “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, कार्यकुशलता, कर्तव्यनिष्ठा तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
इसी क्रम में कानपुर जोनल कार्यालय में कार्यरत उपनिरीक्षक उदयभान को भी उत्कृष्ट सेवा अभिलेख के आधार पर “अति उत्कृष्ट सेवा पदक” से सम्मानित किया गया है। वहीं, मुख्य आरक्षी शुभम कुमार, मुख्य आरक्षी गौरव कुमार, मुख्य आरक्षी वीरभानु एवं मुख्य आरक्षी अवशेष कुमार को भारत सरकार, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा सराहनीय सेवा अभिलेख के आधार पर “उत्कृष्ट सेवा पदक” प्रदान किया गया है। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिले इन सम्मान को उनकी कर्तव्यनिष्ठा, उत्कृष्ट सेवाओं और विभाग के प्रति समर्पण की सराहना के रूप में देखा जा रहा है। पदक मिलने से कानपुर जोन पुलिस परिवार में हर्ष का माहौल है।