मनोरंजन
असली निशाना टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान थे।
रविवार शाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, हमलावरों का असली निशाना टाइगर श्रॉफ नहीं, बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान थे।
हमलावरों ने सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी भी की थी, लेकिन वहां तैनात कड़े सुरक्षा घेरे और भारी पुलिस बल को देखकर उन्हें अपने कदम पीछे खींचने पड़े।
यह हमला उस समय हुआ जब टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू स्थित पुष्पा नरसी ग्राउंड से फुटबॉल खेलकर निकल रहे थे। दो हमलावरों ने उन पर करीब सात राउंड गोलियां चलाईं, जबकि उनका तीसरा साथी कुछ दूरी पर मोटरसाइकिल लेकर इंतजार कर रहा था।
वारदात को अंजाम देकर तीनों अंधेरी वेस्ट रेलवे स्टेशन तक बाइक से पहुंचे, जहां बाइक छोड़कर वे जयपुर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गए। हालांकि, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बिहार के ऋतिक उर्फ रोशन (22) और हरियाणा के रेहान (18) व फूल सिंह (18) को गिरफ्तार कर लिया।
सलमान के घर कड़ी सुरक्षा के बाद कम सुरक्षा वाले सितारों की रेकी
सूत्रों के मुताबिक, सलमान खान तक पहुंच पाना नामुमकिन लगने के बाद हमलावरों को ऐसे फिल्मी सितारों को निशाना बनाने का निर्देश मिला जिनके पास सुरक्षा कम हो।
आम पर्यटकों का रूप धरकर आरोपियों ने एक ऑटो-रिक्शा और ऋतिक की बाइक से पूरी मुंबई का चक्कर लगाया। इस दौरान उन्होंने अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे कई बड़े सितारों के आवासों की भी रेकी की।
जांच में सामने आया कि एक ऑटो-रिक्शा चालक ने हमलावरों को जानकारी दी थी कि टाइगर श्रॉफ हर हफ्ते फुटबॉल खेलने पुष्पा नरसी ग्राउंड आते हैं। इसके अलावा हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ और उनके प्रशंसकों के इंस्टाग्राम अकाउंट्स तथा रील्स पर नजर रखकर उनके आने-जाने के समय को ट्रैक किया।
प्रशंसकों की रील्स से ही हमलावरों को पता चला कि टाइगर के पास कोई सरकारी सुरक्षा या पुलिस गार्ड नहीं है। सूत्रों के अनुसार, इस हमले का मकसद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में दहशत फैलाना था।
#TigerShroff #SalmanKhan