🔥 TRENDING Marine Electricals Launches Goa Facili... Marine Electricals Inaugurates New Man... Karan Yadav Appointed CEO as ISL Moves... 150 New Electric Buses to Join Delhi’s... Bihar: Sushant Singh Rajput family dem... भगवानगंज थाने में छह एएसआई को एसआई पद...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अररिया में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों में हुई मौत
Weather

अररिया में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों में हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 09 Sep 2026, 08:28 PM 👁 43
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अररिया जिला के ताराबारी थाना क्षेत्र के तरोना भजपुरी पंचायत के अरियाबाड़ीयागांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों कि हुई मौत

अररिया से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

अररिया में बुधवार को आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया है। ताराबारी थाना क्षेत्र के तरोना भोजपुरी पंचायत के औरैयावाड़ीप गांव में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी लोग बारिश के दौरान अपने पशुओं को लाने के लिए खेत की ओर गए थे। इसी दौरान हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।

तस्वीरें अररिया के औरैयावाड़ी गांव की हैं, जहां बुधवार को तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की जान चली गई।
मृतकों की पहचान 50 वर्षीय शनिचरा भगत, 48 वर्षीय वीरेन भगत और 30 वर्षीय कन्हैया भगत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान सभी लोग अपने पशुओं को वापस लाने के लिए खेत की ओर गए थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और छह लोग इसकी चपेट में आ गए।

आकाशीय बिजली की चपेट में आए तीन लोगों की हालत गंभीर थी। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें आनन-फानन में अररिया सदर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, तीन अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। उनका इलाज घर पर ही चल रहा है।
हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। अपनों की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, एक साथ तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
आपदा प्रबंधन पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर टीम भेजकर जानकारी जुटाई जा रही है। नियम के अनुसार पीड़ित परिवारों को आपदा विभाग की ओर से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
📲Get App