🔥 TRENDING Salman Khan hints at explosive revelat... हनुमानगढ़ में 26 दिसंबर तक तंबाकू के ख... Ahilyanagar Honey Trap Case: Muslim Co... Severe Water Shortage Hits Palghar's C... Actor Sayaji Shinde Inspects Tree‑Fell... Dhirendra Shastri controversy could sp...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अलवर में दीपोत्सव पर्व की धूम, केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव और अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लेजर शो व भजन संध्या का किया शुभारंभ

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 07 Nov 2026, 01:20 PM 👁 10
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*अलवर में दीपोत्सव पर्व की धूमः केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लेजर शो व भजन संध्या का किया शुभारंभ*

अलवर में दीपोत्सव पर्व की धूम: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और अभिनेता रणदीप हुड्डा ने लेजर शो व भजन संध्या का किया शुभारंभ

खैरथल हीरालाल भूरानी
अलवर शहर में दीपोत्सव पर्व के अवसर पर ऐतिहासिक होप सर्कस पर आयोजित भव्य लेजर एंड साउंड शो तथा भजन संध्या कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव तथा अलवर टाइगर मैराथन के ब्रांड एम्बेसडर व प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा ने शिरकत की।
​कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने प्रसिद्ध जगन्नाथ जी महाराज मंदिर एवं त्रिपोलिया महादेव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेश में सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।
​लेजर एंड साउंड शो से जीवंत हुई सांस्कृतिक विरासत
​होप सर्कस पर आयोजित लेजर एंड साउंड शो के माध्यम से आधुनिक तकनीक और आकर्षक प्रकाश संयोजन के जरिए अलवर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और गौरवशाली विरासत को प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि इस बार अलवर शहर की दीपावली को विशेष और आकर्षक बनाने का प्रयास किया गया है, ताकि आमजन अपनी समृद्ध विरासत से रूबरू हो सकें।
​इसके साथ ही यूनाइटेड रोटरी क्लब द्वारा आयोजित भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक आध्यात्मिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
*​11 हजार दीपकों से जगमगाया कम्पनी बाग, जूट के थैलों का वितरण*
​एमआईए (MIA) के समस्त औद्योगिक संगठनों के सहयोग से कम्पनी बाग में 11 हजार दीपकों का दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथियों ने स्वयं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम में भाग लिया।
​पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इस दौरान आमजन को जूट के थैलों का वितरण किया गया। साथ ही, मिट्टी के दीपक बनाने वाले स्थानीय कारीगरों से संवाद कर उनके अनुभवों की जानकारी ली गई।
*​हाट बाजार का अवलोकन और विक्रेताओं का हौसला बढ़ाया*
​जिला प्रशासन द्वारा शहर की स्वच्छता और सुंदरता बनाए रखने तथा पथ विक्रेताओं को बिक्री के लिए व्यवस्थित मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कम्पनी बाग रोड पर हाट बाजार लगाया गया है।
​भूपेंद्र यादव और रणदीप हुड्डा ने हाट बाजार का अवलोकन किया, स्वयं खरीददारी की और पथ विक्रेताओं से बाजार की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। केंद्रीय मंत्री ने प्रशासन के इस नवाचार की सराहना करते हुए छोटे विक्रेताओं की हौसला-अफजाई की।
*​कार्यक्रम में उपस्थिति:*
नगर निगम महापौर सुमनलता अग्रवाल, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, केंद्रीय सहकारी बैंक एवं क्रय-विक्रय समिति अध्यक्ष संजय नरूका, अशोक गुप्ता, महासिंह चौधरी, पूर्व सभापति अजय अग्रवाल, अरूण जैन, लक्ष्मीनारायण गुप्ता सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
📲Get App