🔥 TRENDING રાજુલા-મહુવા સેકશન વચ્ચે કિ.મી.૧૦૭/૧-૨... ज़ोरदाग़ में दुर्गा पूजा का समिति गठित తణుకు పైడిపర్రు జంక్షన్‌లో రోడ్డు ప్రమ... India Condemns Attack on Commercial Ve... Fire erupts at Chaudhary Charan Singh... AICWA Demands High-Level Inquiry into...
07 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सलेमपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने किया धरना

✍️ Reporter: Sandeep Kumar 🗓 07 Oct 2026, 08:10 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सलेमपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव की हिरासत के खिलाफ धरना दिया, जिससे राजनीतिक तनाव स्पष्ट हुआ।

सलेमपुर, देवरिया। दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन के ‘सेव डेमोक्रेसी मार्च’ के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव समेत विपक्षी सांसदों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार को सलेमपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मझौली राज मोड़ के पास धरना देकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की।

बताया गया कि दिल्ली में SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में INDIA गठबंधन के करीब 150 विपक्षी सांसद संसद भवन से चुनाव आयोग मुख्यालय की ओर मार्च कर रहे थे। करीब तीन किलोमीटर आगे बढ़ने के बाद दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर मार्च को रोक दिया। इसके बाद कई सांसद सड़क पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने अखिलेश यादव, अभिषेक बनर्जी समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में लेकर बसों में बैठा लिया।

इसी कार्रवाई के विरोध में सलेमपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने मझौली राज मोड़ के पास धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर सलेमपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की और अखिलेश यादव के रिहा होने की जानकारी दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया।

धरने में पूर्व विधायक मनबोध प्रसाद, स्वामीनाथ यादव, सपा सांसद प्रतिनिधि रामप्रकाश उर्फ मुन्ना यादव, रंजना भारती, प्रमोद गौतम, जामवंत विश्वकर्मा, मंजूर आलम, जैनुल अख्तर, सोनू पाण्डेय सभासद हरैया लाला वार्ड नंबर आठ समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📲Get App