🔥 TRENDING ਵਿਧਾਇਕ ਦਿਨੇਸ਼ ਚੱਢਾ ਨੇ ਰੂਪਨਗਰ ਦੇ ਖੈਰਾਬਾ... एडीजी जोन कानपुर अनुपम कुलश्रेष्ठ ने क... ಬೀದರ್ ಕೋಟೆ ಹಾಗೂ ಪಾಪನಾಶ ಕೆರೆ ಅಭಿವೃದ್ಧಿಗ... ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੇ ਜਿੰਦਵੜੀ ਵ... ભચાઉ પોલીસએ ચોરીની બેટરી-કોપર વાયર સાથ... “તેરા તુજકો અર્પણ” કાર્યક્રમ અંતર્ગત અ...
16 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*अजनबी से सावधान - मना करो, दूर जाओ, बताओ थीम पर सचिव ने किया शिविर का आयोजन

✍️ Reporter: Rajendra Kumar sen 🗓 16 Sep 2026, 06:14 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*अजनबी से सावधान - मना करो, दूर जाओ, बताओ थीम पर सचिव ने किया शिविर का आयोजन*
जैसलमेर, 16 सितम्बर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार ट्रांसफार्मेटिव ट्यूजडे के अन्तर्गत माह सितम्बर, 2026 की थीम ‘‘अजनबी से सावधान - मना करो, दूर जाओ, बताओ।’’ विषय पर अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओमी पुरोहित के निर्देशन में ललित पुरोहित सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शहीद उम्मेदसिंह भाटी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बडौडा गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
सचिन ने बालकों को सम्बोधित करते हुए संदेश प्रसारित किया कि बच्चे एक सुरक्षित और न्यायपूर्ण समाज की आधारशिला हैं और उनके अधिकारों तथा सुरक्षा के प्रति जागरूकता उनके समग्र विकास और कल्याण के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को सरल भाषा में जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों का अपनी सुरक्षा हेतु सतर्क रहते हुए अजनबी व अनजान लोगों से सावधान रहना चाहिए ताकि उनका अपहरण नहीं हो, पैसों के लालच में अपहरण कर बच्चों को मजदूरी, भीख या शारीरिक शोषण जैसे कामों में धकेल दिया जाता है। बच्चे कभी भी ऐसी किसी भी तरह की घटना होने पर 1098 चाईल्ड लाईन अथवा नालसा 15100 हेल्पलाईन पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षणगण को ओजोन दिवस के बारे में जानकारी देते उन्हें संकल्प दिलाया कि वे एसी एवं रेफ्रिजिरेटर का सीमित तापमान (24-26 डिग्री) पर उपयोग करेंगे व अधिक से अधिक वृक्षारोपण करेंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बाल दुर्व्यवहार रोकने और उसका समाधान करने तथा पुनर्वास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
पोषाहार की गुणवत्ता भी परखी
विद्यालय में बच्चों को मिडडे मील के तहत उपलब्ध करवाये जा रहे पोषाहार की गुणवत्ता की सचिव द्वारा जाचं की गई तथा पोषाहार और अधिक बेहतर और पौष्टिक बनाने के लिये प्रधानाचार्य को निर्देश प्रदान किये गये।
📲Get App