🔥 TRENDING Lite Bite Foods launches first hybrid... Punjab ex-sarpanch shot in land disput... Assam STF Arrests Second Man Allegedly... Assam Revives Dibrugarh River Route wi... Assam Restarts Dibrugarh–Dhaka Cargo V... Jharkhand Announces 2026 School Holida...
05 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

ऐसीबीईओ माली ने किया गुड़ा अखेराज व केसूली विद्यालय में किया मिड डे मील का निरीक्षण

✍️ Reporter: Rustham 🗓 02 Oct 2026, 09:00 PM 👁 70
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गुड़ा अखेराज व केसूली विद्यालय में किया मिड डे मील का निरीक्षण

नाडोल ।अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम देसूरी विजय सिंह माली ने निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुड़ा अखेराज व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केसूली का मिड डे मील निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।संस्था प्रधान चुन्नीलाल चौधरी ने बताया कि माली ने विद्यालय पहुंच कर एम डीएम प्रभारी सुरेश कुमार व कुक कम हेल्पर सुमित्रा वकंचनदेवी से रसोईघर,गैस कनेक्शन,उपलब्ध खाद्यान्न के रखरखाव,भंडारण व्यवस्था,लेखा संधारण,पन्नाधाय बाल गोपाल योजना अंतर्गत दूध पाउडर व खाद्यान स्टाक की की जानकारी ली तत्पश्चात भोजन चखकर भोजन की गुणवत्ता को परखा।माली ने भोजन बनाने व बर्तन धोने के स्थान का भी अवलोकन कर निर्देश दिए।माली ने विद्यार्थियों से भी संवाद कर पन्नाधाय बाल गोपाल योजना अंतर्गत दूध वितरण व एमडीएम को लेकर फीडबैक लिया इस अवसर पर संस्था प्रधान चुन्नीलाल चौधरी,दिनेश कुमार सोलंकी,रेखा बोहरा,सुनिता समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।इससे पूर्व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केसूली पहुंच कर वहां के मिड डे मील का निरीक्षण कर एमडीएम प्रभारी बाबूलाल जाखड व कुक कम हेल्पर पवनी,कमला व पिना कंवर से आवश्यक जानकारी लेकर निर्देश दिए।इस अवसर पर कुंदन सिंह,समंदर सिंह,मुनेश भाटी समेत समस्त स्टाफ भी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1से 8के विद्यार्थियों के लिए पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के अंतर्गत दूध व मिड डे मील कार्यक्रम संचालित किया जाता है।
📲Get App