🔥 TRENDING Mahindra Unveils Harvest Yuva: 50‑HP C... Syed Mushtaq Ali Trophy 2026: Round 3... NGT Raises Concerns Over Toxic Waste D... Delhi tourists flee smog, head to Jim... Nine dead as bus falls into Uttarakhan... एसपी जालौन ने थाना रामपुरा का किया आकस...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

अहिवारा के छठवां तालाब और बानबरद के सीताराम तालाब में छठ पर्व की धूम, व्रतियों ने सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

✍️ Reporter: ADITYA YADAV 🗓 18 Nov 2026, 10:29 AM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अहिवारा और बानबरद में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व

अहिवारा। लोक आस्था का महापर्व छठ अहिवारा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। अहिवारा के छठवां तालाब एवं ग्राम बानबरद के सीताराम तालाब में छठ पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

इस दौरान व्रती महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालु पूजा सामग्री, फल और सूप लेकर तालाब घाट पहुंचे। छठी मैया के गीतों और भक्तिमय वातावरण से दोनों तालाबों के घाट गूंज उठे।

सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का पारण किया गया। छठ महापर्व ने क्षेत्र में आस्था, भक्ति और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।
📲Get App