🔥 TRENDING சங்கராபுரம் பகுதியில் பாதாள சாக்கடை தி... नीसू देसवाल का टैक्टर जैसलमेर यात्रा क... LT Foods Launches DAAWAT® Delight Camp... Himachal Pradesh Sets Up Panel to Draf... Nurpur Marathon Draws 900+ Participant... Andhra Pradesh Faces Third Cyclone Thr...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

एसपी जालौन ने थाना रामपुरा का किया आकस्मिक निरीक्षण, लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Nov 2026, 10:36 AM 👁 13
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना कार्यालय से लेकर हेल्प डेस्क तक व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा और संवेदनशील व्यवहार की दी सीख।

जालौन। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन सुरेश चन्द्र रावत ने थाना रामपुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की व्यवस्थाओं, अभिलेखों के रख-रखाव तथा पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मिशन शक्ति केंद्र, महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं और आमजन को दी जा रही सेवाओं की गुणवत्ता परखी। इसके साथ ही अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर (एचएस) इंडेक्स, आगंतुक रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया और उनके रख-रखाव की स्थिति की समीक्षा की।
लंबित मामलों एवं विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष रामपुरा को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि थाने के सभी अभिलेख नियमानुसार पूर्ण एवं अद्यतन रखे जाएं, जिससे पुलिस कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और आमजन को त्वरित न्याय मिल सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों का निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की हिदायत दी। उन्होंने विशेष रूप से फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करने पर जोर दिया।
📲Get App