🔥 TRENDING काशी बंगाली स्वर्ण शिल्पी दुर्गा पूजनो... కళ్యాణదుర్గం మున్సిపాలిటీ చైర్ పర్సన్... 220 फीट की ऊंचाई से संजीवनी बूटी से सज... जोगवाड़ा, वास्वी और बड़गांव के तीन गां... All India Radio releases Kohima news b... Cobbler Arrested for Murder Over Unpai...
18 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

अग्रवाल स्नेह समारोह में गरबा-डांडिया महोत्सव की धूम, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 18 Oct 2026, 10:34 PM 👁 10
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अग्रवाल स्नेह समारोह में गरबा-डांडिया महोत्सव की धूम, मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न

सीताराम चौकड़ात के संयोजन में आयोजित हुआ धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाज के पदाधिकारी और महिला मंडल की सदस्य रहीं मौजूद
अग्रवाल समाज की ओर से आयोजित अग्रवाल स्नेह समारोह एवं गरबा-डांडिया महोत्सव में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। कार्यक्रम में मां दुर्गा का विधि-विधान से पूजन किया गया तथा आरती कर सभी के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। कार्यक्रम का आयोजन सीताराम चौकड़ात के द्वारा किया गया। समारोह में समाज के पदाधिकारियों, महिला मंडल एवं युवा वर्ग के सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष खेमराज मंगल सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सीताराम चौकड़ात को इकाई अध्यक्ष, रामबाबू सिंघल को उपाध्यक्ष, अनिल जिंदल को महामंत्री, हनुमान प्रसाद बजाज को संगठन मंत्री तथा चतुर्भुज बजाज को कोषाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।
समारोह में गिर्राज भगत, कैलाश भागला, हरी चौकड़ात, घनश्याम विंगला, सत्यनारायण बजाज, नेमीचंद गर्ग एवं रमाकांत मंगल सहित अन्य समाजबंधु मौजूद रहे।
महिला मंडल की सदस्य भी रहीं उपस्थित
कार्यक्रम में महिला मंडल की तहसील अध्यक्ष चंद्रकला सर्राफ एवं इकाई अध्यक्ष बीना बजाज सहित महिला मंडल की सदस्य उपस्थित रहीं। महिला मंडल में उपाध्यक्ष मनोज गर्ग, महामंत्री सीमा गर्ग, कोषाध्यक्ष निर्मला सिंघल, खेल मंत्री मंजू बजाज, सलाहकार मंत्री सुनीता चौकड़ात, प्रचार मंत्री राधा सर्राफ एवं सोनिया गर्ग, संगठन मंत्री आरती सिंघल तथा व्यवस्था मंत्री सीता सिंघल शामिल रहीं।
वहीं, युवा वर्ग की ओर से दीपक गर्ग युवा अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे।
मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और आरती के साथ आयोजित इस स्नेह समारोह ने समाज के लोगों को एक साथ आने तथा आपसी मेल-मिलाप बढ़ाने का अवसर प्रदान किया। महोत्सव में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकजुटता का वातावरण देखने को मिला।
📲Get App