🔥 TRENDING Advanced Real‑Time Digital Tracking Sy... Bengaluru BIBMP Launches Drone-GPS Bas... 108 Ambulance Workers Strike Across Ka... শিলিগুড়িতে মাদক বিরোধী অভিযানে হিন্দু... गढ़वा में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स अकादमी... Indore Police Raid Uncovers ₹13 Crore...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अभियान बसेरा: डीएम रवि प्रकाश ने निरीक्षण कर दिए निर्देश, 16 अक्टूबर तक जमा होंगे आवेदन

अभियान बसेरा: डीएम रवि प्रकाश ने निरीक्षण कर दिए निर्देश, 16 अक्टूबर तक जमा होंगे आवेदन

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 15 Oct 2026, 06:06 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने हरिश्चंद्र स्टेडियम परिसर में 'अभियान बसेरा' के तहत आवेदन काउंटरों का निरीक्षण किया और आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 16 अक्टूबर तक जारी रहेगी।

नवादा। 'अभियान बसेरा' के तहत पात्र वासभूमिहीन आवेदकों से आवेदन प्राप्त करने के लिए हरिश्चंद्र स्टेडियम परिसर में स्थापित काउंटरों का गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवेदन जमा करने पहुंच रहे आवेदकों की सुविधाओं, भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने आवेदन जमा करने पहुंचे लोगों से अपील की कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अपने छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें भीड़ से दूर सुरक्षित स्थान पर रखें, ताकि किसी प्रकार की परेशानी या अप्रिय घटना की आशंका न रहे।

जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 'अभियान बसेरा' के तहत हरिश्चंद्र स्टेडियम परिसर में स्थापित काउंटरों पर आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2026 तक ही संचालित होगी। इसके बाद 17 से 20 अक्टूबर तक आवेदन प्राप्ति की प्रक्रिया स्थगित रहेगी। बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 से इन काउंटरों पर पुनः आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

प्रशासन ने पात्र वासभूमिहीन आवेदकों को जानकारी दी है कि वे हरिश्चंद्र स्टेडियम परिसर के काउंटरों के अतिरिक्त अपने संबंधित अंचल कार्यालय में आयोजित शिविरों के माध्यम से भी आवेदन जमा कर सकते हैं। निरीक्षण के अवसर पर गोपनीय शाखा प्रभारी, अवर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
📲Get App