🔥 TRENDING Autonomy for Ladakh: Implications for... SC Rules Haryana Woman Denied Indian O... Chhattisgarh Tribal Welfare Department... Kanak News Odisha airs 4PM headlines b... Punjab Police Arrests 72,000 in 'Gangs... BJP Punjab’s ‘Nasha Mukt Punjab Yatras...
21 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आस्था, संस्कृति और परंपरा के संग भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2026
Religion

आस्था, संस्कृति और परंपरा के संग भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2026

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 04 Sep 2026, 10:56 AM 👁 105
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे मुख्य अतिथि, आस्था और संस्कृति का दिखेगा भव्य संगम

लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइंस, कमिश्नरेट लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को नई भव्यता प्रदान करने के साथ ही प्रदेश की समृद्ध विरासत के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दे रही है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन आस्था, संस्कृति और परंपरा के संगम का संदेश देगा।

कार्यक्रम विवरण:
📅 दिनांक: 4 सितंबर 2026
🕠 समय: शाम 5:30 बजे
📍 स्थान: रिजर्व पुलिस लाइंस, कमिश्नरेट लखनऊ
📲Get App