🔥 TRENDING Bengal Police Kills Suspect in Encount... Foreign Investors Hesitant Despite Ind... India's Agricultural Trade: Shaped by... Goldman Sachs Predicts 2.8% Global Gro... Kerala Signs Power Deal with VEH Globa... Rahul Gandhi's Laughter Sparks BJP Out...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

आस्था का सम्मान और पर्यावरण संरक्षण की पहल, परमट के बाबा घाट पर भू-विसर्जन कार्यक्रम का शुभारंभ

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Nov 2026, 06:04 AM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

गंगा की अविरलता और स्वच्छता के लिए प्रशासन की अनूठी पहल, श्रद्धालुओं से भू-विसर्जन अपनाने की अपील

कानपुर। धार्मिक आस्था और पर्यावरण संरक्षण के बीच बेहतर संतुलन स्थापित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक सराहनीय पहल की है। परमट स्थित बाबा घाट पर पूजित गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाओं के भू-विसर्जन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान श्रद्धापूर्वक पूजित प्रतिमाओं का भू-विसर्जन किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य धार्मिक परंपराओं की गरिमा बनाए रखने के साथ-साथ मां गंगा की स्वच्छता, निर्मलता और पर्यावरण की रक्षा करना है। जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपनी पूजित गणेश-लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन नदी की मुख्य धारा में न करें, बल्कि प्रशासन द्वारा चिन्हित एवं सुरक्षित भू-विसर्जन स्थलों पर ही श्रद्धा और सम्मान के साथ विसर्जन करें। प्रशासन की ओर से नागरिकों को यह भी निर्देशित किया गया है कि पूजा सामग्री, पॉलीथिन और प्लास्टिक कचरा घाटों पर न फैलाएं। इसके लिए निर्धारित कुंडों एवं डस्टबिन का ही उपयोग करें, ताकि घाटों की स्वच्छता बनी रहे। जिलाधिकारी कानपुर नगर ने जनपदवासियों से जनसहभागिता की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। नागरिकों की एक छोटी-सी जिम्मेदार पहल गंगा की स्वच्छता और शहर के पर्यावरण को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। जिला प्रशासन का संदेश है कि आस्था और प्रकृति के बीच संतुलन बनाए रखते हुए कानपुर को स्वच्छ, निर्मल और हरित बनाने में सभी लोग अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
📲Get App