🔥 TRENDING ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਕਾਲੋਨੀ ਵਿੱਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨ... Bengal Police Kills Suspect in Encount... Foreign Investors Hesitant Despite Ind... India's Agricultural Trade: Shaped by... Goldman Sachs Predicts 2.8% Global Gro... Kerala Signs Power Deal with VEH Globa...
16 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

दिल्ली में छठ महापर्व का दिखा अलौकिक और दिव्य-भव्य स्वरूप, 1,400 घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 16 Nov 2026, 06:18 AM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बोलीं— दिल्ली वास्तव में मिनी इंडिया है, छठ महापर्व में दिखा सनातन संस्कृति, आस्था और एकता का विराट स्वरूप।

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दशकों बाद छठ महापर्व का ऐसा अलौकिक, अद्भुत और दिव्य-भव्य स्वरूप देखने को मिल रहा है। मां यमुना के पावन तट से लेकर दिल्ली के लगभग 1,400 छठ घाटों तक छठी मइया के गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था, भक्ति और सूर्यदेव की आराधना से पूरी राजधानी भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गई है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठ महापर्व के इस भव्य आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली वास्तव में 'मिनी इंडिया' है, जहां हर त्योहार और उत्सव पूरे अपनेपन, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार छठ महापर्व के आयोजन में सनातन संस्कृति की विराटता, एकता और सुंदरता का अद्भुत स्वरूप देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक है। लाखों श्रद्धालुओं की सहभागिता ने राजधानी में सांस्कृतिक एकता और धार्मिक सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर प्रस्तुत की है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने छठी मइया और भगवान सूर्यदेव से प्रार्थना की कि सभी छठव्रतियों की मनोकामनाएं पूर्ण हों तथा हर परिवार में सुख, आरोग्य, शांति और समृद्धि का वास हो।
📲Get App