🔥 TRENDING પાણશીણામાં વીજ ચોરીમાં ₹20 લાખનો પર્દા... India vs New Zealand: 3rd T20I Live St... हाथरस के गांव ऐहन में ठाकुर जी महाराज... Brighter Kashmir Publishes ‘Facts Over... India Takes on New Zealand in Decisive... Drishyam 3 Box Office Drops Sharply on...
27 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आमेट मे ं पुरानी रंजिश मे ं युवक की चाक ू मारकर हत्याः पंचायत चुनाव में वोट डालने सूरत से आया था, वारदात के बाद आरोपी फरार

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 27 Oct 2026, 07:08 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
राजसमंद जिले के आमेट क्षेत्र में सरदारगढ़ से कांकरोली जान े वाली मुख्य सड़क पर पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाक ू मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि राजू सिंह ने इको गाड़ी से जाते समय दलपत सिंह पुत्र प्रेम सिंह पर पीछ े से चाक ू से हमला कर दिया। हमले में दलपत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।

मृतक दलपत सिंह सूरत में गेह ूं पिसाई का काम करता था। पंचायत समिति और ग्राम पंचायत चुनाव में मतदान करने के लिए वह सूरत से अपने गांव अरनिया आया हुआ था। इसी दौरान उस पर हमला हो गया।

परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी दलपत पर थी

दलपत सिंह परिवार में इकलौता कमाने वाला था। उसकी दो बहनें अनीता कंवर और पूजा कंवर पढ़ाई कर रही हैं। वहीं, उसका छोटा भाई पृथ्वी सिंह भी उसके साथ सूरत में रहता था।
📲Get App