🔥 ट्रेंडिंग મુंबई બસ સ્ટેશનમાં 10 બસોમાં આગ, તમામ... मथुरा में चेतन विहार संस्कृत गुरुकुलम... मुजफ्फरपुर में दो बदमाशों ने बाइक जब्त... રાજુલામાં સોલાર પેનલના બહાને વેપારી સા... केसीआर के फार्महाउस के आसपास गायब जमीन... टैंगलन के अधिकार पैनल ने 12 साल के बाद...
07 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

आखिर किसकी सहमति से सरकारी नाले पर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा है

✍️ रिपोर्टर: Mohammad Jakir Khan 🗓 07 अक्टू. 2026, 10:16 AM 👁 17
यहाँ देखें: 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

वहां के निवासियों ने जेडीए और सरकारी विभाग से जांच करने की गुहार लगाई

लोकेशन जयपुर राजस्थान

संवाददाता जाकिर खान, जयपुर
प्रतापनगर में नाले पर बन रहा कथित अवैध कैफे, JDA की कार्यप्रणाली पर सवाल

जयपुर के प्रतापनगर स्थित कोचिंग हब के पास नाले पर कथित रूप से कैफे का निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण गगन मीना द्वारा कराया जा रहा है।

नाले पर पक्का निर्माण होने से जल निकासी और बरसात में जलभराव की समस्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से JDA की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सवाल: सरकारी नाले की जमीन पर निर्माण की अनुमति किस आधार पर मिली? क्या मौके पर JDA ने कोई जांच की है? और यदि निर्माण नियम विरुद्ध है तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

मामले में JDA की आधिकारिक कार्रवाई और पक्ष का इंतजार है।
📲Get App