🔥 ट्रेंडिंग બાબરામાં ગેરકાયદેસર ફ્યુઅલ પંપ પરથી ૫૦... जम्मू प्रशासन ने दशहरा परेड के लिए ट्र... राहुल गांधी ने कहा, भाजपा ने गोवा को प... राहुल आज गोवा में जनसभा को संबोधित करे... एक्स‑कॉग्निजेंट एचआर ने बताया, कॉर्पोर... मध्यप्रदेश में चार आईएएस अधिकारियों का...
19 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

आगरा में दुर्गा पंडालों का पुलिस कमिश्नर ने किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 18 अक्टू. 2026, 10:46 PM 👁 10
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन और व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित करने पर जोर, पंडाल आयोजकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश।

आगरा। नवरात्रि एवं दुर्गापूजा के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुगम दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर आगरा दीपक कुमार (IPS) ने कमिश्नरेट आगरा के विभिन्न दुर्गा पंडालों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने दुर्गा पंडालों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर ने पंडाल आयोजकों से वार्ता कर सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय से सुनिश्चित किए जाएं। पुलिस कमिश्नरेट आगरा द्वारा नवरात्रि एवं दुर्गापूजा के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुगम दर्शन उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
📲Get App