Religion
मूर्ति विसर्जन स्थलों का डीसीपी सिटी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
डीसीपी सिटी रविन्द्र कुमार ने 6 मूर्ति विसर्जन स्थलों का किया निरीक्षण, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
आगरा, 18 अक्टूबर 2026। नवरात्र एवं दशहरा पर्व को सकुशल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से रविन्द्र कुमार, पुलिस उपायुक्त नगर ने रविवार को नगर जोन के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित मूर्ति विसर्जन स्थलों एवं घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसीपी सिटी ने रुनकता घाट, कैलाश मंदिर (थाना सिकंदरा), पोईयां घाट (थाना न्यू आगरा), हाथी घाट (थाना छत्ता), बल्केश्वर घाट (थाना कमला नगर) और दशहरा घाट (थाना ताजगंज) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके। पुलिस बल की तैनाती, यातायात डायवर्जन के व्यापक इंतजाम
आगरा पुलिस द्वारा नवरात्र एवं दशहरा पर्व को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती और यातायात डायवर्जन सहित व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
आगरा पुलिस की नागरिकों से अपील
आगरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात डायवर्जन का पालन करें और आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। किसी भी आपातकालीन स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें तथा पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।