🔥 TRENDING ગરબાના મેદાનમાં રોબોટની એન્ટ્રી: લોકોમ... निगुलसारी में दर्दनाक हादसा: चौपाल के... બહુજન આર્મીના આંદોલન અને અલ્ટીમેટમનો વ... बिहार पुलिस मुख्यालय में प्रोन्नत आईपी... ટોલ ફ્રી નં.૧૦૬૪ ઉપર મળેલ ફરિયાદ બહુજન આર્મીના આંદોલન અને અલ્ટીમેટમનો વ...
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को हटाने के निर्देश: जिला पंचायत सीईओ ने पलेरा में शासकीय संस्थाओं का किया निरीक्षण

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 16 Oct 2026, 08:05 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत जिला पंचायत सीईओ विशाल धाकड़ ने पलेरा विकासखंड की विभिन्न शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी केंद्र में अनियमितता पाए जाने पर उन्होंने एक कार्यकर्ता को हटाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विशाल धाकड़ ने पलेरा विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर शासकीय संस्थाओं एवं संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान आंगनवाड़ी केंद्र में पोषण एप पर दर्ज बच्चों की उपस्थिति और मौके पर मिली वास्तविक स्थिति में अंतर पाए जाने पर उन्होंने संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को हटाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान श्री धाकड़ ने ग्राम सुनरई एवं ग्राम पंचायत जरूआ में शासकीय शालाओं और आंगनवाड़ी केंद्रों का जायजा लिया। निरीक्षण में एक आंगनवाड़ी केंद्र पर पोषण एप में 49 बच्चों की उपस्थिति दर्ज पाई गई, जबकि मौके पर केवल 3 से 4 बच्चे ही उपस्थित मिले। उपस्थिति के विवरण में मिली इस विसंगति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए महिला एवं बाल विकास अधिकारी को संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

श्री धाकड़ ने शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने संस्थाओं के संचालन में जवाबदेही सुनिश्चित करने तथा शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होंने ग्राम पंचायत खरों स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही ग्राम में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत शासकीय संस्थाओं की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण किए जा रहे हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
📲Get App