🔥 TRENDING खातेगांव में T I. दिलीप पुरी की हत्या,... ट्रेन से गिरकर घायल व्यक्ति को थांदला... ઉનાના દેલવાડામાં 20થી 25 કરોડના કથિત ન... आबकारी विभाग ने Sehore जिले में अवैध श... Massive fire in bemina claims Lives of... संत श्री रितेश रविदासिया जी का निवास स...
04 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
आबकारी विभाग ने Sehore जिले में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 1.33 लाख रुपये की जब्ती
Local

आबकारी विभाग ने Sehore जिले में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 1.33 लाख रुपये की जब्ती

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 04 Nov 2026, 12:10 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आबकारी विभाग ने Sehore जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 7 प्रकरण दर्ज किए और 1.33 लाख रुपये के मूल्य की शराब एवं महुआ लाहन जब्त की।

आबकारी विभाग ने Sehore जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर 7 प्रकरण दर्ज किए और 1.33 लाख रुपये के मूल्य की शराब एवं महुआ लाहन जब्त की।

विभाग की अलग-अलग टीमों ने वृत्त आष्टा, सीहोर, बुदनी और भैरूंदा क्षेत्रों में दबिश देकर कुल 7 प्रकरण दर्ज किए। ग्राम जावर में 15 पाव देशी मदिरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। शिकारपुर में 10 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा जब्त कर एक आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

ग्राम बागलीख़ेड़ा (पांगरी) में किराना दुकान पर दबिश देकर 28 पाव देशी मदिरा, 2 पाव विदेशी मदिरा और 2 बोतल बीयर जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। ग्राम पुरी में 6 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया। ग्राम सिंहरपुर एवं सिंहरपुर पठार में तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर लगभग 1200 किलोग्राम महुआ लाहन और 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई।

कुल 7 प्रकरण दर्ज कर 43 पाव देशी मदिरा, 2 पाव विदेशी मदिरा, 2 बोतल बीयर, 46 लीटर अवैध हाथ भट्टी मदिरा एवं 1200 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य 1 लाख 33 हजार 440 रुपये आंका गया है। विभाग द्वारा जब्त महुआ लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया तथा सभी प्रकरणों में बरामद मदिरा को कब्जे में लिया गया। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती संगीता नायक, आबकारी उपनिरीक्षक श्री माधव कुंडल, आबकारी सुश्री रिया जैन, मुख्य आरक्षक श्री वैभव नागवंशी, आबकारी आरक्षक श्री आकाश कोरी, श्री सत्यलवान वर्मा, सुश्री शिखा चौरे सहित नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा।
📲Get App