🔥 TRENDING Mahindra Unveils Harvest Yuva: 50‑HP C... Syed Mushtaq Ali Trophy 2026: Round 3... NGT Raises Concerns Over Toxic Waste D... Delhi tourists flee smog, head to Jim... Nine dead as bus falls into Uttarakhan... एसपी जालौन ने थाना रामपुरा का किया आकस...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

25 वर्ष की उम्र में शिखा बांकावत बनीं नांगल सालिया की नई सरपंच,238 मतों से दर्ज की शानदार जीत

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 18 Nov 2026, 10:21 AM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
25 वर्ष की उम्र में शिखा बांकावत बनीं नांगल सालिया की नई सरपंच, 238 मतों से दर्ज की शानदार जीत

खैरथल हीरालाल भूरानी

हरसौली कस्बे के समीपवर्ती ग्राम पंचायत नांगल सालिया में सरपंच पद के चुनाव में शिखा बांकावत ने अपने प्रतिद्वंद्वी उषा विक्रम सिंह चौहान को 238 मतों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम घोषित होते ही शिखा बांकावत के समर्थकों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों एवं मतदाताओं ने नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत एवं अभिनंदन किया। खास बात यह रही कि महज 25 वर्ष की उम्र में शिखा बांकावत ने ग्राम पंचायत नांगल सालिया की कमान संभाली है। वे शिक्षित बहू हैं। ये संजीव कुमार चौहान कि पुत्र वधु हैं। शिखा बांकावत ने एमए और बीएड की डिग्री हासिल की है। जीत के बाद शिखा बांकावत ने अपनी सफलता का श्रेय ग्राम पंचायत के समस्त ग्रामीणों एवं मतदाताओं को देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगी तथा ग्राम पंचायत के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगी। कम उम्र में सरपंच बनने के साथ ही शिखा बांकावत की जीत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों को उनसे गांव के विकास और नई उम्मीदों को साकार करने की आशा है।
📲Get App