🔥 ट्रेंडिंग फरक्का जलसंधि में सुधार से बिहार को मि... जिलाधिकारी ने समीक्षा भवन में दुर्गा प... गोवा CM प्रमोद सावंत ने म्हापसा उपजिला... रायपुर में पत्रकार पंजक शर्मा की प्रति... ఆదిలాబాద్ పోలీసుల కు 3 కాంస్యాలు ప్రధా... शिरूरमध्ये वाहतूक शाखेची धडक कारवाई; ब...
07 अक्टू. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

18-19 वर्ष के युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु विशेष शिविर प्रारंभ

✍️ रिपोर्टर: Pranav Gaur 🗓 07 अक्टू. 2026, 08:13 PM 👁 10
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने की कार्रवाई में लगे हैं।

निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बुधवार को समस्त निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीएलओ को निर्देशित किया गया कि प्रारूप-6 एवं प्रारूप-8 के माध्यम से पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल बनवारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बिना घोषणा पत्र के आवेदन भरवाकर पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले में आयोजित किए जा रहे विशेष शिविरों में सभी बीएलओ को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहने तथा पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

शिविरों के माध्यम से बीएलओ द्वारा बिना घोषणा पत्र के प्रारूप-6 भरवाकर नए मतदाताओं के नाम ऑनलाइन जोड़ना प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही, उन पात्र मतदाताओं को भी सूची में शामिल करने की कार्रवाई शुरू की गई है, जिनके नाम पहले से छूट गए थे।

शिविरों में 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए एवं पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अधिकारियों ने इस आयु वर्ग के सभी युवाओं, जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं हैं, से अपनी पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण कराने की अपील की है।
📲Get App