🔥 TRENDING बहोरनपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव... પ્રાકૃતિક ખેતીથી અશોકભાઈ તડવી બન્યા આત... ગોધરામાં ખોરાક અને ઔષધ નિયમન તંત્રની મ... सयला के बवत्रा गांव की स्कूल में शिक्ष... शहीद पवन यादव के अंतिम संस्कार में हंग... ब्यावर जवाजा पंचायत समिति के वार्ड‑4 म...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

विजयादशमी पर बैतूल रक्षित केंद्र में विधि‑विधान के साथ शस्त्र पूजन

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 20 Oct 2026, 06:41 PM 👁 83
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विजयादशमी के पावन अवसर पर बैतूल के रक्षित केंद्र में विधि‑विधान के साथ शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक, कलेक्टर और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

विजयादशमी के पावन अवसर पर आज बैतूल के रक्षित केंद्र में विधि‑विधान के साथ शस्त्र पूजन का समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगाबाई उईके, कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे तथा पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन ने शस्त्र पूजन किया और उपस्थित जनसमुदाय को शुभकामनाएँ दीं।

विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि सनातन परम्परा में शस्त्र पूजन धर्म की रक्षा, न्याय की स्थापना और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का प्रतीक है। यह परम्परा शक्ति के साथ दायित्व, साहस के साथ मर्यादा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण के शाश्वत मूल्यों को अभिव्यक्त करती है।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री गोपाल सिंह वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खरपूसे, एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह, एसडीओपी सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
📲Get App