🔥 TRENDING परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

शहीद पवन यादव के अंतिम संस्कार में हंगामा, शहीद का दर्जा देने की मांग पर भड़के परिजन और ग्रामीण

✍️ Reporter: Ramjan mansuri 🗓 20 Nov 2026, 03:20 PM 👁 30
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहीद पवन यादव के अंतिम संस्कार में हंगामा, शहीद का दर्जा देने की मांग पर भड़के परिजन और ग्रामीण
पवन यादव के अंतिम संस्कार के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब विधायक राजेश सोनकर भाषण दे रहे थे। इस दौरान परिजनों और ग्रामीणों ने पवन यादव को शहीद का दर्जा देने और उनके परिवार को शहीद परिवार के रूप में मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
परिजनों और ग्रामीणों का आरोप था कि विधायक की ओर से उनकी मांगों पर कोई स्पष्ट आश्वासन नहीं दिया गया। इसी बात को लेकर ग्रामीणों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की तक पहुंच गई।
अंतिम विदाई के मौके पर शहीद का दर्जा और परिवार को सम्मानजनक सहायता देने की मांग को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया।
📲Get App