🔥 TRENDING Trump Criticizes US Federal Reserve fo... NIA Seeks UAE Cooperation in Flydubai... Tamil Nadu Agency Addresses Employee D... India Rejects Indus Water Treaty with... Akhilesh Yadav Alleges Harassment of S... Dolly Parton Receives $100 Million Gif...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
शराबबंदी कानून के तहत 31 गिरफ्तार, शराब भी बरामद

शराबबंदी कानून के तहत 31 गिरफ्तार, शराब भी बरामद

✍️ Reporter: Atul Kumar 🗓 07 Oct 2026, 08:24 PM 👁 58
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बगहा। बगहा पुलिस जिला के विभिन्न थानों की पुलिस ने शराबबंदी कानून के उल्लंघन और वारंट के मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 31 आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, रामनगर थाना ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-37 के तहत कृष्णा कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं वारंट के मामलों में सेठ श्रीवास्तव, मोनु श्रीवास्तव, धरभोजत मुसहर उर्फ छोटक मुसहर और मन्टु उरांव को गिरफ्तार किया गया।
लौकरिया थाना पुलिस ने धारा-37 के तहत सम्भु काजी तथा बीएनएस की धारा 126(2)/115(2)/352 एवं मद्यनिषेध अधिनियम की धारा-37 के तहत दिलीप सहनी को गिरफ्तार किया।
ठकराहां थाना पुलिस ने शराबबंदी कानून की धारा-37 के तहत दिलीप गोड़, मंतोष गिरी, संजीव निषाद, अनिल राम, जितेन्द्र निषाद, राजकिशोर यादव, कमलेश यादव, दयाशंकर चौधरी, फुलेन राम, बहारन राम, केशव यादव, अर्जुन चौहान और कृष्णा सहनी समेत 13 आरोपितों को गिरफ्तार किया।
भितहां थाना ने मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा-30(ए) के तहत नसिंग राम को गिरफ्तार किया। उसके पास से 8.8 लीटर देशी शराब और एक साइकिल बरामद की गई।
वाल्मीकिनगर थाना पुलिस ने वारंट के मामलों में बुधी सागर महतो और राम अवतार उरांव को गिरफ्तार किया। गोवर्धना थाना पुलिस ने धारा-30(ए) के तहत सुकई नाथ को गिरफ्तार किया। उसके पास से 16.5 लीटर चुलाई शराब बरामद हुई।
चौतरवा थाना पुलिस ने धारा-37 के तहत जाकिर गद्दी तथा वारंट के मामलों में रघुवर राम, दिनेश राम और जुगुल साह को गिरफ्तार किया। इसके अलावा धारा-30(ए) के तहत हसमुदीन मियां को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यहां से दो लीटर चुलाई शराब बरामद की।
पुलिस के मुताबिक सभी गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है
📲Get App