🔥 ट्रेंडिंग बहोरनपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव... પ્રાકૃતિક ખેતીથી અશોકભાઈ તડવી બન્યા આત... ગોધરામાં ખોરાક અને ઔષધ નિયમન તંત્રની મ... सयला के बवत्रा गांव की स्कूल में शिक्ष... शहीद पवन यादव के अंतिम संस्कार में हंग... ब्यावर जवाजा पंचायत समिति के वार्ड‑4 म...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

शामली के बरहमखेडा में 7 विद्युत पोल से 1550 मीटर तार चोरी, पुलिस जांच जारी

✍️ रिपोर्टर: RamKumar 🗓 17 नव. 2026, 04:53 PM 👁 125
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला शामली के बरहमखेडा में सात विद्युत पोल से लगभग 1550 मीटर तार चोरी हुआ, पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी जांच में लगे हैं।

जिला शामली के बरहमखेडा में सात विद्युत पोल से लगभग 1550 मीटर तार चोरी हुआ। सुमित कुमार, जो सुबह अपने खेत में पानी चलाने गए थे, उन्होंने लाईन चोरी देखी और तुरंत 112 पुलिस तथा खनदरावली बिजली घर के अधिकारियों को सूचना दी।

पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे, जहाँ उन्होंने पूरी जानकारी ली। खनदरावली चौंकी प्रभारी योगेंद्र सिंह अपने पुलिस स्टाफ के साथ पहुंचे और जंगलों में कार्विंग की पर चौरों का कोई सुराग नहीं मिला आस-पास के किसान जैसे राजू, बिजेंद्र, राहुल कुमार, मैनपाल सिंह और सोनू कुमार भी मौके पर पहुंचे। खनदरावली बिजली घर के अवर अभियंता राजीव कुमार ने चोरी की तहरीर थाने में दी।पुलिस ने चोरों की जांच में लगी हुई है और आगे की कार्रवाई के लिए जांच जारी रखेगी।
📲Get App