🔥 ट्रेंडिंग ਪੰਜਾਬ ਦੀ ''ਨੂੰਹ'' ਬਣੇਗੀ ਸਾਰਾ ਤੇਂਦੁਲਕਰ... हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति कार्यालय... बीजेपी सांसद ने पुरानी रिपोर्ट से उजाग... एमपी सरकार ने सहकारी एवं बैंक चुनावों... बि.जे.पी. सांसद सुरेश गोपी ने ई20 पर उ... सचिन पायलट अमृतसर पहुंचे, सरकार पर कड़...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

शहडोल जिले के बुढ़ार स्थित सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर आम जनता में नाराजगी देखने को मिल रही है

✍️ रिपोर्टर: Brijesh Kumar Lodhi 🗓 23 नव. 2026, 01:26 PM 👁 74
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
शहडोल जिले के बुढ़ार स्थित सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर आम जनता में नाराजगी देखने को मिल रही है अस्पताल में पर्ची बनवाने से लेकर दवा और इलाज तक मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों की अनुपस्थिति को लेकर भी मरीजों और उनके परिजनों ने सवाल खड़े किए हैं
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब मरीज सरकारी अस्पताल पहुंचते है तब कई बार उन्हें डॉक्टर उपलब्ध नहीं मिलते वही ड्यूटी के समय डॉक्टरों के निजी क्लीनिक में जाकर मरीजों का इलाज करने की शिकायतें भी सामने आ रही है यदि इन शिकायतों में सच्चाई है तो यह स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल गरीब मरीज आखिर कहां जाएं
सबसे बड़ा सवाल उन गरीब और जरूरतमंद मरीजों का है जिनके पास निजी अस्पताल या प्राइवेट क्लीनिक में इलाज कराने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। क्या सरकारी अस्पताल में बेहतर इलाज पाना उनका अधिकार नहीं है क्या आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ेगा बुढ़ार अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर उठ रहे सवालो पर जिला स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो और प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए अस्पताल मे डॉक्टरो की उपस्थिति दवाओ की उपलब्धता और मरीजो को मिलने वाली सुविधाओ की निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए
आम जनता की मांग है कि सरकारी अस्पतालों में गरीबों को सम्मानजनक और समय पर इलाज मिले आखिर सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं जनता के लिए हैं तो जनता को ही परेशानियों का सामना क्यों करना पड़ रहा है
📲Get App