🔥 TRENDING West Bengal's New Policy Seen as Adver... Traffic Police Warn of Heavy Congestio... Schools in Delhi, UP, Bihar Shut Tomor... Bihar Police Seize Rs 30 Lakh in Cash... उचीनर गांव की ख़राब सड़कों पर ग्रामीणो... Grand City Kirtan Celebrates 557th Gur...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

स्किल इंडिया बनाम जमीनी अनुभव: एक ही काम के मेहनताना में तीन गुना तक अंतर का दावा

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 23 Nov 2026, 01:22 PM 👁 28
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कारीगर का धर्म नहीं, उसका हुनर देखिए! दिल्ली-फरीदाबाद में मजदूरी के दाम को लेकर अनुभव ने उठाए सवाल

### हुनर का कोई धर्म नहीं! दिल्ली-फरीदाबाद की साइटों पर एक अनुभव ने मजदूरी और मेहनत की कीमत को लेकर खड़े किए सवाल

एक ही काम, अलग-अलग मेहनताना! आखिर कीमत तय करने का आधार हुनर होना चाहिए या कुछ और?

किसी इंसान की पहचान उसके धर्म या समुदाय से नहीं, बल्कि उसके हुनर, मेहनत, व्यवहार और ईमानदारी से होनी चाहिए। यह बात किताबों और भाषणों में तो खूब सुनने को मिलती है, लेकिन रोजमर्रा के जीवन में अनुभव कभी-कभी इस सोच को और मजबूती देते हैं।

हाल ही में दिल्ली-फरीदाबाद की एक कामकाजी साइट पर अलग-अलग समुदायों के कारीगरों से बातचीत करने का अवसर मिला। कारपेंटर फैज़ान, आरुल और फैज़, सफेदी का काम करने वाले फुरक़ान और सलीम, प्लम्बर नसरुदीन और कमल, पत्थर लगाने वाले रियाज़ तथा बिजली का काम करने वाले मुबारक खान जैसे कारीगर अपने-अपने काम में दक्ष नजर आए। इन कारीगरों की मेहनत, काम की समझ और उनके द्वारा मांगी गई कीमतों को देखकर लगा कि मेहनत का उचित मूल्य क्या होता है।

वहीं, दूसरी ओर बहुसंख्यक समुदाय के कुछ कारीगरों से उसी प्रकार के काम के लिए बातचीत के दौरान तीन गुना तक कीमत मांगने का अनुभव भी रहा। यह किसी पूरे समुदाय पर टिप्पणी नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत अनुभव है, जिसने सोचने पर मजबूर किया कि आखिर काम की कीमत तय करने में इतना अंतर क्यों?

क्या काम का मेहनताना काम की गुणवत्ता, अनुभव, समय और मेहनत के आधार पर तय नहीं होना चाहिए?

स्किल इंडिया जैसे अभियानों की बात हो, रोजगार की बात हो या आत्मनिर्भर भारत की, देश का हर हुनरमंद व्यक्ति सम्मान का हकदार है। कारपेंटर, प्लम्बर, बिजली मिस्त्री, सफेदी करने वाला या पत्थर लगाने वाला, हर व्यक्ति अपने हुनर से समाज और निर्माण कार्यों में योगदान देता है।

किसी समुदाय के सभी लोगों को एक तराजू में तौलना उचित नहीं, लेकिन अपने अनुभव साझा करना और मेहनत के उचित मूल्य पर सवाल उठाना भी जरूरी है।

हुनर का कोई धर्म नहीं होता, मेहनत की कोई जाति नहीं होती और ईमानदारी किसी समुदाय की जागीर नहीं होती। कारीगर की असली पहचान उसके हाथों के हुनर और उसके काम की गुणवत्ता से होनी चाहिए।
📲Get App