🔥 ट्रेंडिंग बहोरनपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव... પ્રાકૃતિક ખેતીથી અશોકભાઈ તડવી બન્યા આત... ગોધરામાં ખોરાક અને ઔષધ નિયમન તંત્રની મ... सयला के बवत्रा गांव की स्कूल में शिक्ष... शहीद पवन यादव के अंतिम संस्कार में हंग... ब्यावर जवाजा पंचायत समिति के वार्ड‑4 म...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

शाहाबाद पुलिस ने तीन वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया

✍️ रिपोर्टर: Rashid albi 🗓 15 नव. 2026, 09:14 PM 👁 46
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शाहाबाद पुलिस ने रविवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई में तीन वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया।

शाहाबाद पुलिस ने रविवार को ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए तीन वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया।
शाहाबाद से राशिद अल्वी की रिपोर्ट
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अलग-अलग गांवों में दबिश देकर की गई।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों में खेड़ा निवासी बाबूराम पुत्र राम सिंह, चंद्रपुर निवासी रघुवीर पुत्र महिलाल और जयडोली निवासी मोहर सिंह पुत्र उदल सिंह शामिल हैं।

बाबूराम और रघुवीर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं, जबकि मोहर सिंह के खिलाफ खनन अधिनियम से संबंधित वारंटी जारी थी।

गिरफ्तारी में उप निरीक्षक प्रशांत कुमार, मुकेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल धीरज कुमार, ओमपाल सिंह, हेड कांस्टेबल मुहम्मद ओवैस और कुलदीप कुमार सहित टीम ने सक्रियता दिखाते हुए कार्यवाही पूरी की।
📲Get App