🔥 TRENDING Northern Command Hospital Performs Fir... ASHA workers stage 24‑hour protest in... Grand ‘Har‑Har Shipre’ Pilgrimage Star... Congress Leads Rajasthan Panchayat Ele... जिला परिषद सलुबर के वार्ड नंबर 2 से भा... पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पोरलाल खरते को...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

सलेमपुर में सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

✍️ Reporter: Sandeep Kumar 🗓 16 Oct 2026, 08:44 AM 👁 79
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सलेमपुर में एक सड़क हादसे में पूर्व सैनिक की दुखद मृत्यु हो गई है, जिससे उनके परिवार में मातम का माहौल है।

सलेमपुर, देवरिया। सलेमपुर थाना क्षेत्र के बिगही गांव के सामने शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार पूर्व सैनिक रामाश्रय यादव (50) की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया।

मृतक की पहचान रामाश्रय यादव पुत्र राजेंद्र यादव, निवासी परशुराम धाम, पिपरा नाजिर, वार्ड नंबर 12 के रूप में हुई है। वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे और वर्तमान में देवरिया मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा गार्ड के पद पर कार्यरत थे।

यह अपने पीछे पत्नी रीम यादव और एक पुत्र 11 साल एवं एक पुत्री 9 साल छोड़ गये।

हादसे में रामाश्रय यादव की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों और परिचितों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान करने के लिए जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
📲Get App