🔥 ट्रेंडिंग आंध्र प्रदेश ने मौसम‑संबंधी नुकसानों स... पीएम मोदी ने बलेन को गुजरात में ली गई... गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने गुरु न... गुजरात स्थानीय चुनावों में भाजपा की बड... दोहा में वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक तू... भोपाल के मैरिज गार्डन में फूड इंस्पेक्...
25 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

नाचना नवनिर्वाचित नाचना सरपंच की अनूठी पहल कार्यभार ग्रहण से पहले गाव की सफाई

✍️ रिपोर्टर: Rajendra Kumar sen 🗓 25 नव. 2026, 09:30 AM 👁 55
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
नाचना (जैसलमेर)। नाचना ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित सरपंच मुबारकी ने पदभार ग्रहण करने से पहले एक अनोखी पहल शुरू की है। उन्होंने तय किया है कि वे पहले पूरे नाचना गाँव की साफ-सफाई और स्वच्छता सुनिश्चित करेंगी, उसके बाद ही औपचारिक रूप से सरपंच पद का कार्यभार संभालेंगी।
​सरपंच प्रतिनिधि फारूक शेख ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यभार ग्रहण करने से पहले गाँव के प्रमुख मार्गों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, ताकि गाँव को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।
​उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपील की है कि वे इस स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और पूरा सहयोग दें, जिससे नाचना को स्वच्छता के क्षेत्र में एक नई पहचान मिल सके।
📲Get App