🔥 TRENDING Rishijaan10kf आपके साथ Winter school holidays 2026-27: State-... Dera Bhagat chief Baba Gurinder Singh... ED to Submit Digital Evidence to CBI i... West Bengal government kicks off 2027-... J&K Chief Secretary Inspects Urban Dev...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

माटोली विद्यालय में बाल दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस का उल्लासपूर्ण उत्सव

✍️ Reporter: Laxman singh दर्रो 🗓 17 Nov 2026, 06:18 PM 👁 47
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माटोली, विकासखंड कोयलीबेड़ा, उत्तर बस्तर, कांकेर में बाल दिवस और जनजातीय गौरव दिवस पर खेल, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों के साथ उत्सव मनाया गया।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माटोली, विकासखंड कोयलीबेड़ा, जिला उत्तर बस्तर, कांकेर में बाल दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस को हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया।

इस अवसर पर विद्यालय परिसर में वॉलीबॉल, दौड़, कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न खेलकूद, सांस्कृतिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना का शानदार परिचय दिया।

प्राचार्य प्रदीप विश्वास, प्रधानाध्यापक श्यामलाल कृष्ण मृधा, वरिष्ठ व्याख्याता तारक बैरागी और डॉ. कृष्णपाल राणा ने बाल दिवस के महत्व तथा जनजातीय गौरव दिवस पर संस्कृति एवं विरासत के महत्व पर प्रकाश डाला, विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार और रचनात्मकता को अपनाने के लिए प्रेरित किया।

शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा; रिखीराम भुआर्य, पिजूष मंडल, सुलोचना वट्टी, एम. नागराजू, स्वदेश माझी, श्यामल हालदार, कन्हैयालाल कचलाम, होरीलाल साहू, संगीता समद्दार और गणेश्वरी पांडेय सहित सभी शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाया, जिससे विद्यार्थियों में खेल भावना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रप्रेम की भावना प्रोत्साहित हुई।
📲Get App