🔥 TRENDING बहोरनपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव... પ્રાકૃતિક ખેતીથી અશોકભાઈ તડવી બન્યા આત... ગોધરામાં ખોરાક અને ઔષધ નિયમન તંત્રની મ... सयला के बवत्रा गांव की स्कूल में शिक्ष... शहीद पवन यादव के अंतिम संस्कार में हंग... ब्यावर जवाजा पंचायत समिति के वार्ड‑4 म...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

लखीसराय में संतान कि सुख समृद्धि के लिए श्रद्धापूर्वक मनाई गई अक्षय नवमी

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 18 Nov 2026, 08:45 PM 👁 40
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अक्षय नवमी के मौके पर संतान कि सुख समृद्धि को आंवला वृक्ष के नीचे उमड़ी ब्ररतियों कि भीड़

लखीसराय से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

संतान की सुख-समृद्धि के लिए लखीसराय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई अक्षय नवमी, आंवला वृक्ष के नीचे उमड़ी व्रतियों की भीड़

लखीसराय जिले में संतान की दीर्घायु, सुख-शांति और परिवार की समृद्धि की कामना के साथ बुधवार को पूरे लखीसराय जिले में आस्था और श्रद्धा के साथ अक्षय नवमी (आंवला नवमी) का पर्व मनाया गया। सुबह से ही शहरी और ग्रामीण इलाकों के मंदिरों, बगीचों और आंवला वृक्षों के नीचे महिला व्रतियों की भारी भीड़ देखी गई।
महिलाओं ने विधि-विधान से आंवला वृक्ष की पूजा-अर्चना की, कच्चा सूत लपेटा और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी से संतान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा के उपरांत व्रतियों ने परिवार व सगे-संबंधियों के साथ आंवला वृक्ष की छांव में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान पूरे जिले में भक्तिमय माहौल बना रहा। आज के दिन आंवले बृक्ष की विधि विधान से पुजा की जाती है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु माता लक्ष्मी और शिव ब्रह्मा का वास आंवला के पेड़ में होता है अक्षय नवमी के दिन ही त्रेता युग का आरंभ हुआ था अक्षय नवमी के दिन जप तप दान और पूजन का फल का महत्व काफी बताया गया है

*बाइट- टिंकू कुमार पाण्डेय,पुजारी*
📲Get App