🔥 TRENDING अजमेर ज़िला परिषद वार्ड‑2 में सुशील ने... छठ महापर्व सम्पन्न होते ही रेलवेस्टेशन... ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਸਤਿਸੰਗ ਘਰ ਪਹੁੰਚੇ ਡੇਰਾ ਬਿਆਸ... અમરેલી મોંધવારીના મુદ્દે આમ આદમી પાર્ટ... Cyclone Akvan Crosses Odisha Coast, Wi... Gujarat Targets Assam Industries for S...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

करौली में चतुर्थ चरण के निर्वाचन कार्मिकों को 18 नवम्बर को कार्यालय उपस्थिति से छुट्टी

✍️ Reporter: Buddhi Prakash Mali 🗓 18 Nov 2026, 06:34 AM 👁 41
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

करौली के जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने चतुर्थ चरण के निर्वाचन कार्मिकों को 18 नवम्बर को कार्यालय उपस्थिति से मुक्त रखने का आदेश जारी किया, जिससे उस दिन का टीए-डीए देय नहीं होगा।

करौली के जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा ने चतुर्थ चरण के निर्वाचन कार्मिकों को 18 नवम्बर को कार्यालय उपस्थिति से मुक्त रखने का आदेश जारी किया, जिससे उस दिन का टीए-डीए देय नहीं होगा।

पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में चतुर्थ चरण की निर्वाचन प्रक्रिया में नियुक्त रिटर्निंग अधिकारियों एवं मतदान दलों के कार्मिकों को 18 नवम्बर को कार्यालय में उपस्थिति से मुक्त रखा जाएगा।

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अक्षय गोदारा ने इस संबंध में आदेश जारी कर बताया कि चतुर्थ चरण की चुनाव प्रक्रिया में नियुक्त उक्त कार्मिक 17 नवम्बर को देर रात्रि तक निर्वाचन कार्य से मुक्त हो सकेंगे।

इसे देखते हुए 18 नवम्बर को उनकी जॉइनिंग अवधि मानते हुए कार्यालय में उपस्थिति से छूट प्रदान की गई है। आदेश के अनुसार 18 नवम्बर 2026 की अवधि के लिए संबंधित कार्मिकों को टीए-डीए देय नहीं होगा।
📲Get App