🔥 TRENDING सरदारशहर ब्लॉक नंबर 11 में कांग्रेस की... Ananya Panday Says Gen Z Has More Love... Gujarat Police Announces 3,000 Constab... Assam to Pitch Investment Opportunitie... Gujarat to Build Welcome Suites for Ti... Sitharaman Leads 8th Labour & Employme...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Travel

छठ महापर्व सम्पन्न होते ही रेलवेस्टेशन पर उमड़ी यात्रियों कि भीड़

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 20 Nov 2026, 03:40 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

छठ महापर्व सम्पन्न होते बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर उमड़ी प्रदेश जाने वाले यात्रियों कि भीड़

मोतिहारी से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

छठ महापर्व के बाद परदेस लौटने वालों की उमड़ी भारी भीड़, रेलवे स्टेशन पर GRP अलर्ट मोड पर rpf


लोक आस्था के महापर्व छठ के संपन्न होते ही अब प्रदेश लौटने वाले प्रवासियों की भारी भीड़ रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने लगी है। बिहार के प्रमुख रेलवे स्टेशनों में शामिल बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, कोलकाता और कोटा जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है।

खासकर मुजफ्फरपुर से आनंद विहार दिल्ली जाने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस के मोतिहारी पहुंचते ही यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ रही है। चकिया और पीपरा के बाद मोतिहारी स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए यात्रियों के बीच धक्का-मुक्की और सीट पाने की जद्दोजहद देखने को मिल रही है। वहीं, नियमित ट्रेनों में कन्फर्म टिकट नहीं मिलने से यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई है।

इधर, यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ पुलिस पूरी तरह अलर्ट नजर आ रही है। प्लेटफॉर्म पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ माइकिंग कर यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही यात्रियों को सुरक्षित तरीके से ट्रेनों में चढ़ाने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

बाइट अशोक सिंह, अपर थानाध्यक्ष, जीआरपीएफ, बापूधाम मोतिहारी।
📲Get App