🔥 TRENDING बाँके बिहारी के दर्शन के बाद पूज्य सरक... હિતેશભાઈ કરશનભાઈએ લાંચ માંગણી કરી,સુરત... मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश चंद्रपूरमध्ये बेजुबान अजगराची हत्या, द... સાબરકાંઠા સાયબર ક્રાઇમ પોલીસ દ્વારા ડિ... नवादा में बैंक, सीएसपी और स्वर्ण प्रति...
21 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

हजारीबाग में बाल विवाह मुक्त अभियान हेतु जिला समन्वय बैठक का आयोजन

✍️ Reporter: Rohit Kumar Yadav 🗓 21 Nov 2026, 08:34 PM 👁 22
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हजारीबाग में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त अभियान के कार्यान्वयन हेतु जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित हुई, जिसमें विभागों और स्वयंसेवी संगठनों ने कार्ययोजना साझा की।

शनिवार को जिला समरनालय, हजारीबाग में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक मिशन वात्सल्य के अंतर्गत बाल संरक्षण सेवाएं योजना के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई (सामाजिक सुरक्षा) द्वारा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करना और इसके कारणों, दुष्परिणामों तथा रोक-थाम के उपायों पर चर्चा करना था। इस दौरान विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित कर सामूहिक प्रयासों को प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बाल विवाह के शैक्षिक, स्वास्थ्य और मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभावों पर प्रकाश डाला, जबकि जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी ने 100 दिवसीय अभियान की कार्ययोजना पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों और हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर बल दिया। जे.एस.एल.पी.एस.के जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने संस्था के माध्यम से बाल विवाह उन्मूलन के प्रयासों की जानकारी साझा की। बैठक में कुल 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें 17 स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल थे।

समापन पर उपस्थित सभी हितधारकों ने बाल विवाह मुक्त भारत एवं बाल विवाह मुक्त हजारीबाग के निर्माण के लिए सामूहिक शपथ ग्रहण की और अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
📲Get App